फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत ने बनाया हैवान: बहन से कर रहा था अभद्रता, बीच-बचाव कराने आई मां को क्यारी में पटक कर मार डाला

Mon, 08 Jun 2026 10:47 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

नशेबाज बेटे ने मां को क्यारी में पटक कर मार डाला। शराब के रुपये के लिए बहन से विवाद कर रहा था। मां ने बीच-बचाव किया तो हमलावर हुआ। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी वृद्ध मां को फूलों की क्यारी में पटक दिया। सिर पर क्यारी की ईंट से आई चोट से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया। बहन का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को गांव से ही धर दबोचा।
विज्ञापन


गांव निवासी 75 वर्षीय रामरती पत्नी मुनवा रविवार रात नौ बजे घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान उनका पुत्र पप्पू उर्फ राधाचरण शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी बहन गुड़िया से और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। रुपये न मिलने पर उसने बहन से अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। भाई-बहन के बीच झगड़ा देखकर बाहर बैठीं रामरती बेटे को समझाने वहां पहुंचीं।
विज्ञापन

गुड़िया का आरोप है कि बीच-बचाव करने से गुस्साए पप्पू ने मां को पास में बनी फूलों की क्यारी में सिर के बल पटक दिया। क्यारी की ईंट सिर पर लगने से वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय घर से बाहर गए वृद्धा के पति मुनवा जब लौटे तो बच्चों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने पहुंचकर छानबीन और पूछताछ की।

पिता मुनवा की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पप्पू को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गांव से दबोचा है। उससे पूछताछ की जा रही है। - पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक बांदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें