फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब के नशे में छोटे ने ईंट से हमला कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, बेटे के जन्म की खुशियों में छाया मातम

Sun, 07 Jun 2026 05:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नवजात बेटे के जन्म की खुशी में समारोह चल रहा था। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वारदात हुई। 
विज्ञापन
विकास वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजात बेटे के जन्म की खुशी में आयोजित छठी का कार्यक्रम देखते ही देखते मातम में बदल गया। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छोटे ने बड़े भाई पर ईंट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला राजनगर निवासी 24 वर्षीय आशीष वर्मा के यहां 10 दिन पहले पुत्र का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म की खुशी में शुक्रवार को घर में छठी का कार्यक्रम था। परिजनों और रिश्तेदारों के बीच खुशियों का माहौल था। इसी दौरान रात में आशीष और उसके बड़े भाई 28 वर्षीय विकास वर्मा के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। दोनों भाई शराब के नशे में थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आशीष ने ईंट से विकास के सिर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से भी पीट दिया। हमले में विकास गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया।

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के मामा रामलाल ने बताया कि विकास अविवाहित था और मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। छोटे भाई के बेटे की छठी में शामिल होने के लिए वह करीब एक सप्ताह पहले घर आया था।

 
विज्ञापन

मां सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट से हमला किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें