फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां सच्चे भक्त होते, वहीं होता भगवान का वास : दीपक कृष्ण महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीरोड गांधीनगर स्थित गणेश पार्क के श्री शनि साईं मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन शनिवार को कथा वाचक दीपक कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने माखन चोरी और चीरहरण प्रसंग के माध्यम से भक्ति मार्ग का महत्व समझाया। कहा कि जहां सच्चे भक्त होते हैं, वहीं भगवान का वास होता है और सच्चा भक्त सदैव विनम्र रहता है, चाहे वह कितने ही ऊंचे पद पर क्यों न पहुंच जाए। कथावाचक ने कहा कि भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य स्वयं उनके साक्षात स्वरूप को नहीं पहचान पाता। कथा में विधायक नसीम सोलंकी व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी पहुंचे और व्यासपीठ पर भेंट अर्पित कर कथा सुनी। यहां पूर्व विधायक ने कहा कि हम आपके हैं और आप हमारे हैं। भगवान एक हैं, हम उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। कोई राम कहता है तो कोई अल्लाह कहता है। विधायक नसीम सोलंकी ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। अंत में महाराज ने कहा कि सबमें उसी का नूर समाया है, कौन अपना और कौन पराया है। इस दौरान महेंद्र नाथ शुक्ला, राजेंद्र, श्रीश शुक्ला, गंगा शरण दीक्षित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें