फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गया ट्रक पर लदा 180 क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। नौ मई को झींझक मंडी से 180 क्विंटल गेहूं लादकर जैनपुर गोदाम के लिए रवाना हुआ ट्रक कुछ ही घंटे बाद कसोलर में पकड़ा गया। इस दौरान ट्रक खाली मिला था।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल ये है कि गेहूं कहां गायब हो गया। क्रय केंद्र के चालान की फोटो वायरल होने से प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कर रहे हैं।
कसोलर गांव में प्रधान प्रदीप कुमार के घर के बाहर नौ मई को सरकारी मार्का लगी बोरियों में व्यापारी गेहूं की तौल करा रहा था। इसकी जानकारी पर तहसीलदार सिकंदरा लखनलाल राजपूत ने पुलिस के साथ छापामारी की थी।
विज्ञापन

मौके से एक ट्रक और घर पर 152 बोरी गेहूं से भरी और 122 बोरी खाली मिली। पुलिस ने ट्रक नंबर यूपी 78 एटी 1166 को कब्जे लिया था।
जिस समय ट्रक पकड़ा गया था उसके दो घंटे पहले उसे झींझक मंडी से विपणन अधिकारी मृदुला यादव ने चालान संख्या 54393020 पर शाम 4:58 बजे 180 क्विंटल गेहूं लदवा कर जैनपुर गोदाम में खाली करने के लिए भेजा था।
अब ट्रक में लदे 180 क्विंटल गेहूं गायब होने की चर्चा है। ग्रामीण क्रय केंद्र प्रभारी की भूमिका संदिग्ध होने की चर्चा कर रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें