कानपुर देहात। जिले में मंगलवार को 128 और मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन मरीजों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जिले में अब तक कुल 5652 कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम की फटकार के बाद जांच में तेजी आने से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ गई है। मंगलवार को 1553 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 128 लोग संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि 848 एक्टिव केस हैं।
इसमें 29 का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिले में 310 हॉटस्पॉट घोषित हैं। उनमें लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। होम आइसोलेट मरीजों को समय पर मेडिकल किट पहुंचाई जाए।