फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में कानपुर-सागर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आईपीएस के माता-पिता समेत पांच की मौत

Mon, 18 Feb 2019 10:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
घाटमपुर में कानपुर-सागर हाइवे पर सोमवार रात कार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अरविंद आनंद के पिता, मां, बहन, साले और ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे से हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर एसपी पश्चिम संजीव सुमन और घाटमपुर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों बाहर निकाला। क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तैनात अरविंद आनंद 2016 बैच के आईपीएस हैं। उनका परिवार छतरपुर (मध्य प्रदेश) में रहता है। पुलिस के मुताबिक, आईपीएस के पिता दिनेश रजक (53), मां रजनी (51), बहन अंकिता (24), साला देवेंद्र (22) और ड्राइवर आई-10 कार से रिश्तेदार के घर रायबरेली गए थे।


 
विज्ञापन

तब तक सभी की सांसे थम चुकी थीं

सोमवार रात छतरपुर लौटते समय कानपुर-सागर हाइवे पर घाटमपुर के बीरपुर गांव में ट्रक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे सभी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। तब तक सभी की सांसे थम चुकी थीं।

पुलिस हादसे में मृत चालक का नाम नहीं बता सकी है। इधर, हादसे की सूचना पर आईपीएस अरविंद आनंद ने एसएसपी अनंत देव और एसपी पश्चिम संजीव सुमन से बात की। एसपी के मुताबिक मंगलवार को अरविंद आनंद शहर पहुंचेंगे। शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें