फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल पर सिग्नल नहीं आया तो सीएम हेल्पलाइन पर कर दी शिकायत, हरकत से पुलिस भी चकराई

Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
शिखा पांडेय आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मोबाइल पर सिग्नल नहीं आया तो एक व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। उसके फोन की सेटिंग में गड़बड़ी थी। सर्विलांस सेल ने सही कराकर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी शख्स का खोया हुआ मोबाइल पुलिस ने खोजकर उसे सौंप दिया। घर जाने पर मोबाइल में सिग्नल नहीं आया तो शख्स ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर दी। अख्तियारपुर निवासी रामसच्चे खेती-किसानी करते हैं। उनके पास एंड्रायड मोबाइल है। 29 नवंबर को मोबाइल खो जाने पर उन्होंने तीन दिसंबर को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। सर्विलांस सेल ने फोन खोज लिया और चार जनवरी को 87 अन्य लोगों के साथ रामसच्चे को भी उसका मोबाइल फोन सौंप दिया।
विज्ञापन


रामसच्चे ने घर में फोन चार्ज करने के बाद इस्तेमाल का प्रयास किया तो इसमें सिग्नल ही नहीं आया। रामसच्चे ने सात जनवरी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ढूंढकर दिया है, लेकिन इसमें सिग्नल नहीं आ रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से यह इवेंट जनरेट हो गया और यूपी 112 को भी सूचना दी गई। इसकी जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने रामसच्च्चे से संपर्क किया। उनका मोबाइल सर्विलांस सेल को भेजा गया। सर्विलांस सेल ने मोबाइल की जांच की और पता चला कि सेटिंग में कुछ दिक्कत है। इसके बाद एक सर्विस सेंटर से संपर्क कर उनका फोन सही कराया गया। बृहस्पतिवार को उनसे फोन कर जानकारी ली गई, तो सिग्नल आने का फीडबैक मिला। इस सबके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें