फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की भीड़ उमड़ने पर पुलिस बुलाकर बांटी खाद

विज्ञापन
शिवली में खाद लेने के लिए दुकान पर मौजूद किसानों की भीड़। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कस्बा में इफ्को की सरकारी दुकान से डीएपी लेने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। इसके बाद यहां खाद वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। शाम तक पांच सौ बोरी डीएपी खाद की बिक्री हुई।
विज्ञापन

कस्बा शिवली में इफ्को की सरकारी खाद की दुकान है। यहां पर पांच सौ बोरी डीएपी की खेप बुधवार को आई थी। गुरुवार को खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। इसके बाद पुलिस बुलाकर किसानों की लाइन लगाकर खाद का वितरण शुरू कराया गया। दुकान प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि सभी किसानों को डीएपी खाद दी गई। पुलिस की मौजूदगी से लाइन में लगकर किसानों ने शांतिपूर्वक खाद खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें