फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी तो काम आया आईआईटी का हेल्थ पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी की ओर से तैयार किए गए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा पोर्टल ने महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं की मदद की है। तबीयत खराब होने पर इससे जहां श्रद्धालुओं को पास के अस्पताल और वहां बेड की जानकारी मिली है। वहीं, उनकी लोकेशन के अनुसार एंबुलेंस भी भेजी गई है।
विज्ञापन


महाकुंभ क्षेत्र में लोगों के उपचार के लिए 10 प्राथमिक चिकित्सा चौकियां, आठ सेक्टर और दो संक्रामक रोग, दो उपकेंद्रीय और एक केंद्रीय अस्पताल के साथ पांच प्रमुख सरकारी अस्पतालों को रेफरल अस्पताल के रूप में तैयार किया गया था।

मरीजों तक इनकी सुविधा पहुंचाने के लिए आईआईटी ने एक रियल-टाइम उपलब्धता और रेफरल पोर्टल विकसित किया था। इसमें चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, जीओयूपी और आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ (आईआईटीके के सीएसआर पार्टनर) ने सहयोग किया।
विज्ञापन


इस वेब-आधारित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डाटा से महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधाएं मिलीं। इससे मदद से अस्पतालों की ताजा स्थिति, खाली बेड की संख्या के बारे में लोगों को पता चला। इसपर संपर्क करने पर मरीज को उसकी लोकेशन के अनुसार एंबुलेंस भी मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें