भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास के पास बिना इजाजत के सड़क खोद दी गई। जब अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। सड़क खोदने के मामले में कार्यदायी संस्था से लिखित में जवाब मांगा गया है।
कानपुर जीटी रोड कल्याणपुर से इंद्रानगर जाने वाली सड़क बगैर अनुमति खोदे जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी सड़क पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आवास भी है। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने परियोजना प्रबंधक तृतीय (गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम) से सात दिन में जवाब मांगा है।