फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास भी है स्टार्टअप का दमदार बिजनेस आइडिया तो रजिस्ट्रेशन कराएं और जीतें लाखों के ईनाम

Sun, 24 Feb 2019 03:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगर आपके पास बिजनेस का कोई अच्छा आइडिया है तो आप जीत सकते हैं लाखों का इनाम। यही नहीं कृषि की बेहतरी के लिए कोई नई तकनीक अगर आपने तैयार की है तो उसका भी आप मॉडल प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके टॉप विजेताओं को भी लाखों का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय (सीएसए) के संयुक्त अभियान ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन 6 से 8 मार्च तक सीएसए में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूली और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष बिजनेस प्लान प्रतियोगिता और इनोवेशन प्रदर्शनी लगाई जानी है। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए आप अपने बिजनेस प्लान या इनोवेशन मॉडल की जानकारी 28 फरवरी तक मोबाइल नम्बर 7007625132 या 9506008835 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

मिलने वाली सभी प्रविष्टियों में से विशेषज्ञों द्वारा सर्वश्रेष्ठ आईडिया और मॉडल चयनित किए जाएंगे जिन्हें सात मार्च को होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रजेंटेशन देना होगा। फाइनल राउंड में प्रजेंटेशन के लिए प्रतिभागियों को 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने बताया कि विजेताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से भी मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा उन्हें खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए सीएसए और आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ मदद भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
स्टार्टअप का आइडिया दें, पाएं करोड़ों का फंड
उत्थान कॉन्क्लेव के तहत स्टार्टअप पिच का भी आयोजन होगा। इसमें कई बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनियों के सामने आपको अपना आइडिया पेश करने का मौका मिलेगा। आइडिया पसंद आने पर कंपनी की तरफ से स्टार्टअप के लिए करोड़ों का फंड भी दिया जाएगा। स्टार्टअप पिच में प्रतिभाग करने के लिए भी आप अपना आइडिया भेज सकते हैं।

ऐसे भेजें अपना आवेदन
मोबाइल पर अपने नंबर से अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, स्कूल/कॉलेज का नाम और आइडिया की जानकारी बिंदुवार दें। मैसेज में इस बात का भी जिक्र करें कि वह किस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी को बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन में शामिल होना है तो वह अपनी पूरी जानकारी के साथ बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन का जिक्र जरूर करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें