कानपुर। हनुमंत विहार में शुक्रवार को मां के शराब पीने का विरोध करने पर गुस्साए बेटे ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बख्तौरीपुरवा निवासी प्राइवेट कर्मी बलबीर यादव का बेटा ज्ञानेंद्र यादव (28) ट्रैवल्स का काम करता था।
परिवार में मां सोमवती व तीन भाई शिवेंद्र, जीतेंद्र व विनय है। बड़े भाई शिवेंद्र ने बताया कि गुरुवार रात मां ने शराब पीने को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद उसने मां को धक्का दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। फिर पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया परिजनों ने युवक के शराब पीने का विरोध करने पर जान देने की बात कही गई है। (संवाद)