फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत सुधरी तो घर लौटी किशोरी, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। थाने के इंस्पेक्टर की धमकी से डरकर जहर खाकर खाने वाली किशोरी की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस पर शनिवार दोपहर में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल से डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। शाम को मां के साथ किशोरी घर पहुंच गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर किशोरी के घर के बाहर पुलिस बल मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक रिश्तेदार फौजी की पत्नी का फोटो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसको लेकर रिश्तेदार की पत्नी को लोग फोन कर परेशान कर रहे थे। फौजी की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व थाने में किशोरी को पूछताछ के बुलाया गया था। इस दौरान राजपुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने उसे धमकाया था।
बाद में उसे फिर से थाने आने की बात कही थी। इसको लेकर घर आकर किशोरी ने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे राजपुर पीएचसी भेजा था। वहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल और बाद में हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था। हैलट में उसे आइसीयू में भर्ती कर उपचार किया गया। वहां किशोरी की मां ने राजपुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पर बेटी से छेड़छाड़ व धमकी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इस पर डीएम व एसपी ने जांच कमेटी गठित की थी। किशोरी को धमकाने व छेड़छाड़ के आरोप की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई थी। सीओ व अन्य कमेटी की जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने बीते मंगलवार को राजपुर थाने के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था। बाद में एसडीएम रसूलाबाद अंजू वर्मा व सीओ लाइन तनु उपाध्याय ने हैलट जाकर किशोरी के बयान लिए थे।
इसमें किशोरी ने भी इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ व धमकाने के आरोप लगाए थे। इस पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार के खिलाफ धमकी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट की गई थी। इसकी जांच सीओ सिकंदरा कर रहे हैं। हैलट में किशोरी का उपचार किया जा रहा था। शनिवार को तबीयत ठीक होने पर उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
शनिवार शाम को मां के साथ किशोरी घर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किशोरी के घर के बाहर एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसपी के निर्देश पर मौजूद रहे पुलिस कर्मी
राजपुर। हैलट में भर्ती किशोरी की सुरक्षा के लिए राजपुर थाने से एक महिला सिपाही व दो अन्य सिपाहियों की हैलट में ड्यूटी लगाई गई थी। अस्पताल में किशोरी से मिलने आने वालों की पुलिस कर्मी निगरानी कर रहे थे।
शनिवार को किशोरी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इधर मामला चर्चित होने पर एसपी ने पुलिस कर्मियों की निगरानी में किशोरी को घर तक छोड़ने के निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस कर्मी किशोरी व उसकी मां को लेकर गांव पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें