नरवल तहसील में शनिवार को समाधान दिवस जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें दिव्यांग पिता ने डीएम से फरियाद लगाई कि मैं बहुत गरीब हूं। मेरी दो बेटियां पायल, नैंसी हैं। उनको पढ़ाना चाहता हूं, लेकिन पैसे नहीं हैं। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को स्पांसरशिप योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। तुरंत फार्म भरवाया और खाता खुलवाया और सत्यापन के लिए अधिकारियों को आवेदन पत्र भेज दिया।
इस दौरान करीब 113 शिकायतें आईं जिसमें आठ का निस्तारण हुआ। एसएचओ साढ़ के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, डीसीपी ट्रैफिक पूर्वी रविंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिदत्त, उप जिलाधिकारी नर्वल विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।