फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की हुई बोहनी

विज्ञापन
राजपुर क्रय केंद्र में सबसे पहले गेंहू बेचने वाले किसान निसार खां को माला पहनाते एसडीएम आरसी याद? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में खाद्य विभाग के अकबरपुर क्रय केंद्र पर सोमवार को खरीद की बोहनी हो चुकी है। बुधवार को राजपुर, संदलपुर, रसूलाबाद व पीसीयू के रूरा क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की बोहनी हो गई। बुधवार को आठ किसानों ने करीब 332 क्विंटल गेहूं बेचा।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर बुधवार को राजपुर कस्बे के निसार अहमद से 33 क्विंटल गेहूं बेचा। गेहूं बेचने वाले पहले किसान का एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने माला पहनाकर सम्मान किया। केंद्र प्रभारी मुबीन अहमद मौजूद रहे। संदलपुर क्रय केंद्र पर जगन्नाथपुर गांव के अश्विन कुमार अवस्थी ने 63 क्विंटल गेहूं बेचा। रसूलाबाद क्रय केंद्र पर बिलहा के रवींद्र ने 35 क्विंटल व सिमरामऊ के महेश सिंह ने 60 क्विंटल गेहूं बेचा। पहले गेहूं बेचने वाले रवींद्र को केंद्र प्रभारी आकाश वर्मा ने माला पहनाई। रूरा में नवीन मंडी स्थल स्थित पीएसयू के क्रय केंद्र पर सिमरामऊ के सरोज कुमार ने करीब 24 क्विंटल व बनीपारा के रामऔतार ने 26 क्विंटल गेहूं बेचा। वहीं, झींझक मंडी स्थिति खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अभी किसान कुछ केेंद्रों पर ही पहुंचे हैं। 10 अप्रैल के बाद गेहूं खरीद में तेजी आएगी।
बजट के इंतजार में रुकी गेहूं खरीद
कानपुर देहात। पहली बार कृषि उत्पादन मंडी समिति गेहूं खरीद में उतरी है। बजट उपलब्ध न होने से जिले में मंडी समिति के चार क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद रुकी है।
विज्ञापन

इस बार नवीन मंडी स्थल रूरा, उपमंडी स्थल अकबरपुर, मंडी स्थल झींझक व मंडी स्थल पुखरायां में गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां इलेक्ट्रानिक कांटा, छन्ना व बारदाना आदि का प्रबंध हो गया है। बैनर लगा दिए गए हैं। केंद्र प्रभारियों के बैंक एकाउंट भी खुल गए हैं। लेकिन गेहूं की खरीद के लिए बजट का आवंटन नहीं हो सका है। मंडी सचिव सुधीर सिंह ने बताया कि जल्द ही बजट उपलब्ध हो जाएगा। 15 अप्रैल से मंडी के क्रय केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है। गेहूं बेचने के लिए कई किसान केंद्रों पर संपर्क कर रहे हैं। किसानों के प्रपत्र लिए गए हैं। कोई किसान क्रय केंद्र पर गेहूं तौल कराने नहीं आया है।
पांच नए क्रय केंद्र बने, कुल संख्या 58 पहुंची
कानपुर देहात। छह तहसीलों में 53 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पीसीयू के डेरापुर तहसील में मालतीपुर, बनीपारा जिनई, रसूलाबाद में कहिंजरी, अकबरपुर तहसील में पितंबरपुर व कोरवाखुर्द में नए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब क्रय केंद्रों की संख्या 58 हो गई है। नए बने क्रय केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें