कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने गेहूं खरीद, कोरोना आपदा पर एहतियात और राशन वितरण की समीक्षा की। उन्होंने धीमी गेहूं खरीद पर नाराजगी जताई।
डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार को गेहूं खरीद में तेजी लाने को कहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने डीएम को बताया कि 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। डीएसओ राजेश सोनी को पात्रों को राशन वितरण कराने को कहा।
गोआश्रय स्थल में रखी गई गायों के लिए भूसा भंडारण कराने का निर्देश एसडीएम व ईओ को दिया। सामुदायिक रसोई संचालन का लेखा-जोखा अपडेट रखने और मेन्यू के अनुसार ही भोजन बनवाने को कहा। तय नियम के अनुसार दुकानें खुलने की निगरानी का निर्देश दिया। यहां सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह मौजूद रहे।