फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन केंद्रों में बदलाव किया गया है। अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मई से नए केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के छह इंटर कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने हॉटस्पॉट जोन के मूल्यांकन केंद्रों में परिवर्तन के लिए माध्यमिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखा था।
शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा सचिव नीना श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी को पत्र जारी कर मूल्यांकन केंद्रों के परिवर्तन की अनुमति दे दी है। डीआईओएस ने बताया 19 मई से बचीं कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होना है। शनिवार से पुराने मूल्यांकन केंद्रों से कॉपियां नए केंद्रों पर पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां जांची जाएंगी कॉपियां
राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज की कॉपियां आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोविंद नगर में।
बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज की कापियां सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज साकेत नगर में।
डीएवी इंटर कॉलेज की कॉपियां डॉक्टर चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवई नगर में।
एबी विद्यालय माल रोड की कॉपियां केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर में।
हर सहाय इंटर कॉलेज की कॉपियां मोहन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोविंद नगर में।
सरयू नारायण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज की कॉपियां चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गोविंद नगर में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें