फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल से कोलकाता और झांसी-आसनसोल साप्ताहिक ट्रेनें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से कोलकाता और झांसी-आसनसोल के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें साप्ताहिक हैं।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल-कोलकाता विशेष ट्रेन (04157) रविवार से 29 जून तक हर सोमवार को चलेगी। यह कानपुर से दोपहर एक बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04158 कोलकाता से सोमवार से 30 जून तक हर मंगलवार सुबह 10:45 बजे चलेगी। यह बुधवार सुबह 07:10 बजे कानपुर सेंट्रल वापस आएगी। इसमें कुल 24 कोच हैं, जिनमें स्लीपर, एसी तृतीय और सामान्य डिब्बे शामिल हैं। झांसी-आसनसोल विशेष ट्रेन (04185/04186) मंगलवार से 28 जून तक रविवार-बुधवार को चलेगी। यह झांसी से सुबह 09:20 बजे चलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे आसनसोल पहुंचेगी। आसनसोल से बुधवार से 29 जून तक सोमवार-गुरुवार को चलेगी, इसमें 21 कोच होंगे।
विज्ञापन

ट्रेन के समय में परिवर्तन
रेलवे ने 04115 सूबेदारगंज - लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन नौ अप्रैल से 26 दिसंबर तक वर्तमान समय दोपहर 02:55 की जगह 03:05 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से अब यह तीन बजे की जगह 03:10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें