फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटी की बलि देने की आशंका पर साड़ी पहने पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधून के औंधा गांव निवासी राहुल सैनी बिधनू कस्बा नई बस्ती में रामगंगा नहर के पास मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान की देखरेख उनके बड़े भाई सौरभ सैनी कर रहे हैं। शनिवार दोपहर साड़ी पहने हुए महिला की वेशभूषा में सौरभ अपनी बेटी वैष्णवी के साथ बैग लेकर निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। बैग में साड़ी और महिलाओं का मेकअप का सामान था।
विज्ञापन

पिता ने किसी बात पर बेटी को डांट दिया। इससे वह रोने लगी। राहगीरों ने महिला की वेशभूषा में सौरभ को बच्ची के साथ देखकर उसे तांत्रिक समझ कर बलि देने की आशंका के चलते पीट दिया। मौके पर पहुंचे राहुल ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले बड़े भाई सौरभ की पत्नी छोड़कर चली गई थी। इससे वह मानसिक रूप से बीमार हैं।
दो दिन पहले मकान निर्माण के लिए सौरभ को 80 हजार रुपये दिए थे। उससे वह एक ट्राली बैग, झूला, बेटी के लिए नए कपड़े, अपने लिए महंगी साड़ियां और मेकअप का सामान खरीद लाए। बलि देने की बात गलत बताई। बेटी को कोई हानि नहीं पहुंचाई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। बलि देने वाली बात सिर्फ अफवाह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें