फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडितजी को 101 न देने पर तू-तू मैं-मैं, बिना दुल्हन लौटी बरात, फिर कहा गया- शादी करनी तो कानपुर आओ

Mon, 13 May 2019 07:30 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सूना पड़ा मंडप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झसी में द्वारचार के समय पंडितजी को 101 रुपये न देने पर युवती व दूल्हा के पिता में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसके बाद बराती बिना बताए ही बिना दुल्हन के वापस चले गए। शादी कराने वाले ने फोन पर शादी के लिए युवती को कानपुर लाने को कहा। इस पर युवती के पिता ने इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


गांव झसी निवासी रामदयाल ने अपनी बेटी मोहिनी की शादी कन्नौज थाना ठठिया के गांव संडा निवासी रमेश के बेटे सागर से तय की। रविवार रात को दूल्हा सागर की बरात झसी पहुंची। गांव के पंचायत घर में बरात ठहरने की व्यवस्था की गई। वहां नश्ता के बाद बरात द्वारचार के लिए पहुंची। वहां द्वारचार की रस्म चल रही थी।
विज्ञापन

दूल्हे के पिता ने पंडितजी को 11 रुपये दे दिए

तभी पंडितजी को 101 रुपये युवती के पिता ने दूल्हे के पिता से देने को कहा। दूल्हे के पिता ने पंडितजी को 11 रुपये दे दिए। इसको लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। विवाद बढ़ने पर किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराकर द्वारचार कराया गया। इसके बाद बराती जनवासे में पहुंच गए। वहां खड़े वाहनों से भी बराती दूल्हे के साथ वापस चले गए। कुछ देर बाद रामदयाल पंचायत घर में पहंचे। वहां बरात न देख वह दंग रह गए। शादी में मझिया रामदयाल के बहनोई हैं।

उन्हें रामदयाल ने फोन किया तो उन्होंने कहा यदि शादी करनी है तो बेटी को कानपुर ले आआ। वहां मंदिर में शादी होगी। इस पर रामदयाल ने इंकार कर दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें