यूपी में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झसी में द्वारचार के समय पंडितजी को 101 रुपये न देने पर युवती व दूल्हा के पिता में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसके बाद बराती बिना बताए ही बिना दुल्हन के वापस चले गए। शादी कराने वाले ने फोन पर शादी के लिए युवती को कानपुर लाने को कहा। इस पर युवती के पिता ने इंकार कर दिया।
गांव झसी निवासी रामदयाल ने अपनी बेटी मोहिनी की शादी कन्नौज थाना ठठिया के गांव संडा निवासी रमेश के बेटे सागर से तय की। रविवार रात को दूल्हा सागर की बरात झसी पहुंची। गांव के पंचायत घर में बरात ठहरने की व्यवस्था की गई। वहां नश्ता के बाद बरात द्वारचार के लिए पहुंची। वहां द्वारचार की रस्म चल रही थी।