फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती बूंदाबांदी और ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अचानक से ऊपर चढ़े पारे से मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी हो गई है। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी गतिविधियों में तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे एक बार फिर मौसम बदलेगा।
विज्ञापन


मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभों के लगातार आने का अनुमान है। इससे हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। इसका असर मैदानी इलाकों पर आएगा। इसके अलावा हवाएं तेज गति से चलेंगी। इससे बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। इसका पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र दोनों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी।
विज्ञापन


किसानों को ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि इस साल सर्दियों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। इससे सूखे जैसी स्थिति बन गई।

डॉ. पांडेय ने बताया कि आमतौर पर मार्च आते-आते पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता घटने लगती है। इस साल मौसम का रुख अलग रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। कानपुर परिक्षेत्र में रविवार को इसका असर आ सकता है। इससे बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें