फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हवाओं ने तपिश कम की, यूपी के कई शहरों में अगले सप्ताह बारिश के आसार

Wed, 01 May 2024 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में अगले सप्ताह बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में कई स्थानों पर बन रहे चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र ने मौसमी गतिविधियों में बदलाव कर दिया है। थार मरुस्थल से आने वाली गर्म हवाओं की तेजी थोड़ी कम हुई और वहीं हिमालयी से आईं उत्तर पश्चिमी नम हवाओं ने मौसम को हल्का नरम किया है। इससे बुधवार को दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से कम हो गया।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले सप्ताह बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ तीन मई को पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसके बाद छह मई से मौसम में बदलाव का आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इस वजह से रात में गर्मी का रुख नरम रहा है। डॉ. पांडेय ने बताया कि छह, सात और आठ मई को स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 39 डिग्री सेल्सियस - 0.7 कम
न्यूनतम- 21.2 डिग्री सेल्सियस -3.5 कम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें