फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बाइक से गिरी महिला, गोद में बैठे मासूम की मौत, भाई की शादी से लौट रही थी

Wed, 01 May 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। चक्कर आने से महिला बाइक से गिर गई। हादसे में गोद में बैठी मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दुधमुंहे को गोद में लेकर भाई के साथ ससुराल जा रही महिला चक्कर आने से बाइक से गिर गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के कुआं बारी गांव निवासी पूजा (20) अपने भाई सुरेंद्र की शादी में 18 अप्रैल को मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी पहरा गांव आई थी। यहां से बुधवार को वह पुत्र रिषभ (5) के साथ भाई सुरेंद्र की बाइक में बैठकर ससुराल जा रही थी। मटौंध थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास अचानक उसे चक्कर आने से वह बच्चे के साथ बाइक से गिर गई।

विज्ञापन


जिससे मासूम रिषभ की मौके पर ही मौत हो गई। भाई सुरेंद्र ने घायल पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही पूजा के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। रिषभ पूजा का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार बदहवास था। पूजा का पति भी बिलखने लगा। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें