फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर गंगा किनारे दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट नन्हे पंडित के घाट पर कुछ लोगों ने सोमवार सुबह एक युवक का शव नदी में उतराते हुए देखा। इससे गंगा में स्नान करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने शव को किनारे कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पांचाल घाट चौकी पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव के नाक और कान से खून आ रहा था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।