फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गंगा के मैदानी इलाकों में उतरा बादलों का झुंड, कानपुर में होगी झमाझम बारिश

Thu, 04 Jul 2024 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: सीएसए मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब कानपुर परिक्षेत्र में बारिश तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश अब और बढ़ेगी, गंगा के मैदानी इलाकों में बादलों का झुंड नीचे उतर आया है। मौसम विभाग ने कानपुर परिक्षेत्र समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मानसूनी बारिश में तेजी आएगी। लेकिन बारिश स्थानीय स्तर पर कहीं बहुत तेज और कहीं धीमी होगी। एक साथ लगातार कई क्षेत्रों में बारिश की स्थिति बनने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन


अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आने वाली हवाएं तेज हो गई हैं। माहौल में नमी की मात्रा 91 फीसदी हो गई है। सीएसए की मौसम वेधशाला में गुरुवार को 44.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बादलों का झुंड जो अभी तक काफी ऊंचाई पर रहा है, वह गंगा के मैदानी इलाकों में नीचे आ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन में बारिश तेज हो जाएगी। अरब सागर से आ रही हवाएं तराई इलाके और बंगाल की खाड़ी की हवाएं हिमालय की तलहटी और गंगा के मैदानी इलाकों में बादलों के झुंड को नीच ला रही हैं।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि निचले स्तर के बादल बारिश लाते हैं। ऊंचाई पर बादलों के रहने से तापमान घटता है लेकिन बारिश नहीं होती। अब कानपुर परिक्षेत्र में बारिश तेज होने की संभावना है। माहौल में नमी बढ़ने और बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से कम हो गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

तापमान
अधिकतम- 32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 23.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें