फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में तीन दिन होगी झमाझम बारिश

Wed, 10 Jul 2024 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर समेत आसपास के जिलों में तीन दिन भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सहित आसपास के जिलों में गुरुवार से 13 जुलाई के बीच भारी बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश वाले बादलों का समूह जो दक्षिण भारत की ओर से चला गया था, वह लौट आया है। बुधवार दाेपहर से लेकर देर शाम तक घने बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आठ से 10 जुलाई तक देश के उत्तरी और पूर्वी मैदानी इलाकों में मानसूनी बारिश में थोड़ी कमी आई थी। तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून इंडो-गंगा के मैदानों में फिर से शानदार वापसी की तैयारी कर रहा है। मानसून की दोबारा वापसी दक्षिण मध्य प्रदेश और निकटवर्ती विदर्भ पर विकसित हो रहे चक्रवाती परिसंचरण के कारण होगी। बताया कि कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ऐसे स्थान हैं जहां 11 जुलाई से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। इस बीच दिन में तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें