फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पारा 40 के पार, अगले हफ्ते से लू चलने की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 20 Apr 2024 08:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में लू चलने की संभावना है। 22 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन की संभावना है। बादल आएंगे, तेज हवा भी चल सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल के पहले पखवाड़े के बाद शुरू हुई झुलसाने वाली गर्मी का सिलसिला लंबा चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार चला गया। इसी तरह रात में भी तापमान 25 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस सीजन में न्यूनतम पारा अभी तक इतना नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, अगले सप्ताह में लू चलने की भी संभावना है। उन्होंने चेतावनी जारी की है कि दिन में एक बजे से तीन बजे के बीच धूप में अनावश्यक न निकलें। डाॅ. पांडेय के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसका असर पंजाब, असम, बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैला है। इसकी वजह से 22 अप्रैल को मौसम में थोड़ा परिवर्तन की संभावना है। बादल आएंगे, तेज हवा भी चल सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन कड़ी धूप लगातार बनी रहने की संभावना है।

इस बात का रखें ध्यान
- धूप में सिर जरूर ढंकें।
- पानी भी समय-समय पर पीते रहें।
- खाली पेट न रहें।
- मिर्च मसाला वाला भोजन कम करें।
- शरीर का आराम दें।

 
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में पारा
- 16 अप्रैल 38.4 डिग्री
- 17 अप्रैल 37.8 ड्रिग्री
- 18 अप्रैल 40 डिग्री
 - 19 अप्रैल 40.2 डिग्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें