फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आज भारी बारिश के संकेत, 22 मिमी. हो सकती बरसात, माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 01 Sep 2025 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुबह से देर शाम तक 6 मिमी बारिश हुई। अगले 24 घंटे में 22 मिमी बारिश की होने की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनने और उत्तराखंड व हिमाचल से यूपी के मैदानी क्षेत्रों में आईं नम हवाओं ने फिर से बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। मानसून की 15 सितंबर को वापसी से पहले एक बार फिर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश अगले कई दिनों तक होने की चेतावनी माैसम विभाग की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


अकेले कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्रों में अगले तीन दिन अधिक बारिश हो सकती है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बताया कि 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा। 3 सितंबर में थोड़ा कमी आ सकती है। अभी तक प्रदेश में में एक जून से 30 अगस्त तक अनुमानित बारिश 588.01 मिली मीटर के सापेक्ष 575 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 2 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें