दो और पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे चक्रवाती घेरा बनेगा और हवा की रफ्तार थमेगी। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को पछुवा के ठंडक लाने की वजह से रात का पारा 5.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं चटकदार धूप निकलने की वजह से दिन का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा है। इसके साथ ही सन शाइन आवर आठ घंटे से अधिक रहे हैं।
विज्ञापन
सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात ठंडक रहेगी। आसमान साफ रहेगा। रात को हल्का कोहरा हो सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा पहली फरवरी को आएगा। इससे हवाओं की गति कम होगी। बुधवार से ठंडक और कम होगी। 29 और 30 जनवरी को हल्के बादल आ सकते हैं।