फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बदल रहा हवाओं का रुख, यूपी के कई शहरों में दो-तीन दिन में आ सकता मानसून

Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो 27-28 जून से मानसूनी बारिश शुरू होने की प्रबल संभावना है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाओं के रुख में बदलाव से मानसून के दो-तीन दिन में आने की उम्मीद मजबूत हो रही है। बीच-बीच में ठिठक कर मानसून का फैलाव तेज हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में मानसून के यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जून से मानसूनी बारिश शुरू होने की प्रबल संभावना है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस समय कई प्रमुख मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। ये प्रणालियां दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ाने और बारिश की गतिविधियों को तेज करने में मदद कर रही हैं। एक मजबूत मौसमी द्रोणिका (ट्रफ लाइन) राजस्थान से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों तक फैली हुई है। इस ट्रफ रेखा के कारण मैदानी और पूर्वी भारत के वायुमंडल में भारी मात्रा में नमी पहुंच रही है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी और उससे तटीय क्षेत्रों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह मानसून की हवाओं को देश के पूर्वी हिस्से में धकेल रहा है। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बचे हुए हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं।
विज्ञापन

26 जून से दिल्ली-एनसीआर और 29 जून से यूपी और उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मानसून की उत्तरी सीमा स्थिर रही लेकिन पिछले 24-48 घंटों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र समेत आसपास के जिलों में प्री मानसून स्थिति पहले से बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें