फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अब तक की सबसे गर्म रही सोमवार की रात, पारा 35 के पास, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 12 Jun 2024 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: मंगलवार दिन में कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा तो खत्म हो गया, लेकिन गर्मी की तपिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कानपुर में दिन और रात को तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। रात का तापमान 34.9 डिग्री तो दिन का 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को इससे भी अधिक गर्मी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


महानगर में वैसे दिन का तापमान इस सीजन में 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है, जबकि रात का पारा पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 1980 में रात का तापमान 33 डिग्री गया था। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बंगाल की खाड़ी से उठ रही हवाएं बादल भी लेकर आ रही हैं। रात में बादल होने से पारा तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बुधवार को लू और गर्मी का असर ज्यादा तेज रह सकता है।

इन वर्षों में महानगर में रात में 30 डिग्री से ऊपर रहा पारा
2024 में 34.9 डिग्री
1973 में 32.0 डिग्री
1977 में 32 डिग्री
1978 में 32 डिग्री
1980 में 33 डिग्री

 
विज्ञापन

45 डिग्री से ऊपर तापमान वाले प्रदेश के शहर
कानपुर- 45.7
सुल्तानपुर- 45.4
वाराणसी- 45.3
बागपत - 45.2
फुरसतगंज- 45.2
वाराणसी- 45
फतेहपुर- 45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें