फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गर्मी में दो बेहोश हुए, डॉक्टर ने घोषित किया मृत, बरतें एहतियात

Tue, 11 Jun 2024 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में उमस भरी गर्मी सेहत के लिए खतरा बन रही है। गर्मी लगने के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी होने से लोग बेहोश हो रहे हैं। मंगलवार को दो लोग बेहोश हो गए। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गर्मी लगने से बुखार, डायरिया और उल्टी-दस्त के शिकायत लेकर रोगी मंगलवार को हैलट ओपीडी में आए। इसके साथ ही लिवर रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ रहा है। कल्याणपुर के शमीम (50) को मंगलवार सुबह बेहोशी आई। परिजन लेकर हैलट पहुंचे। एंबुलेंस से रोगी को निकालने के लिए स्ट्रेचर लाए तो पता चला कि रोगी की मौत हो चुकी है। इसी तरह चकेरी के विनोद (47) की मौत हो गई। परिजन लेकर कार्डियोलॉजी आए थे। रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पांच गुर्दा फेल के रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग अभियान के प्रभारी डॉ. बीपी प्रियदर्शी का कहना है कि गर्मी लगने के रोगी बुखार के लक्षण लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ये बरतें एहतियात
- बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलें।
- पानी बराबर पीते रहें, बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें।
- एसी या कूलर वाले ठंड कमरे से अचानक बाहर धूप में न आएं।
- तरल पदार्थों का सेवन करें, मौसमी फल खाएं।
- धूप में सिर अंगोछा बांधे रहें या सूती कपड़ा रख लें।
- पुराने रोगी अपनी दवाएं समय से लें।
- आम का पना, बेल का शरबत, शिकंजी लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें