फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर में दो दिन बाद हो सकती तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 03 Jul 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: सीएसए मौसम विभाग की मानें तो बादलों की शृंखला खिसकी है। दो दिन तक बूंदाबांदी के ही आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलों की शृंखला कानपुर परिक्षेत्र के ऊपर से खिसक गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन तक अब तेज बारिश के आसार नहीं हैं। माहौल में नमी बढ़ेगी तो स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है। दिन तेज धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। शाम को बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों की शृंखला मध्य प्रदेश की तरफ खिसक गई है। इससे बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। चक्रवाती घेरे और निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से शृंखला की स्थिति में फर्क आ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दो दिन के बाद अच्छी बारिश की संभावना है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 24 घंटे में 14.4 मिली बारिश रिकार्ड की गई है। सुबह के समय माहौल में 89 प्रतिशत नमी रही। दोपहर को नमी का प्रतिशत 69 हो गया।

तापमान
अधिकतम- 34.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें