अत्याधुनिक फूड फॉर लाइफ किचन का शुभारंभ करते उत्तर भारत के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन अब जरूरतमंदों को ताजा, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से मैनावती मार्ग स्थित मंदिर परिसर में गुरुवार को अत्याधुनिक फूड फॉर लाइफ किचन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उत्तर भारत के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु ने किया। उन्होंने कहा कि जहां भी भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर हो, वहां कोई भूखा न रहे।
अत्याधुनिक फूड फॉर लाइफ किचन का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मनोज अग्रवाल (मयूर फाउंडेशन), अंबरीश अग्रवाल (राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स), राजेश गुप्ता (लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स), अभिषेक अग्रवाल (अचिन्त्य सिक्योरिटीज), प्रभात शुक्ला, एसके पालीवाल, मुकेश पालीवाल, लल्लू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ये संस्था इस्कॉन को सीआएसआर योगदान देंगी।