बुधवार दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को पुरवइया ने माहौल में नमी बढ़ा दी। इससे बादल बढ़ गए और बारिश हो गई। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि रुक-रुककर बारिश का यह सिलसिला चलता रहेगा। शुक्रवार से और घने बादल हो जाएंगे। इससे तेज बारिश हो सकती है। रात नौ बजे तक 6.6 मिली बारिश हुई।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय उत्तर भारत में पुरवइया का प्रभाव बना हुआ है। दिन में गर्म हवाओं के बादलों में समाने से नमी कम हो जाती है। इससे दिन हल्की बूंदाबांदी रहती है। शाम को नमी बढ़ने पर बादल घने हो जाते हैं और बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि नमी जब 90 प्रतिशत से अधिक होती है तो बारिश होती है। सीएसए की मौसम वेधशाला में बुधवार सुबह माहौल में 92 प्रतिशत नमी दर्ज की गई।