फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विष्णुपुरी में भी टूटी पाइपलाइन, चार मोहल्लों में पानी की किल्लत

Wed, 02 Jul 2025 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विष्णुपुरी इलाके में पाइपलाइन टूट गई। गड्ढे के चारों ओर ठेकेदार ने बैरिकेडिंग नहीं कराई। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विष्णुपुरी में समर्पण हॉस्पिटल के पास टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विष्णुपुरी में बुधवार को टूटी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोदते समय पाइप और ज्यादा टूट गया। तेज धार से पानी निकलता देख जल निगम का गैंग वहां से चला गया। लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के बाद टंकी से आपूर्ति बंद कराई गई। पाइप फटने से विष्णुपुरी के साथ ही ख्योरा, पुराना कानपुर, नवाबगंज में शाम को पानी की आपूर्ति ठप रही। जल निगम ने तीन जुलाई को मरम्मत कराकर शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है। वहीं, गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग न होने से हादसे का खतरा है।

विष्णुपुरी में समर्पण हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे पाइपलाइन में लीकेज के कारण कई दिनों से पानी बह रहा था। मोहल्ले के राजन गुप्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इस पर जल निगम ने दोपहर बाद वहां मरम्मत के लिए गड्ढा खोदवाया। पाइप में गैती लगने से पाइप और ज्यादा टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णुपुरी में समर्पण हॉस्पिटल के पास टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
प्रेशर से पानी निकलकर फुटपाथ पर भरने लगा। यह देख जल निगम कर्मी वहां से चले गए। जल निगम के अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि आपूर्ति शुरू होते ही पाइप से पानी बहने के कारण मरम्मत नहीं हो पाई। ठेकेदार को तीन जुलाई को कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें