फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Weather: मौसम ने फिर मारी पलटी, बरसते बादलों ने कराया ठंड का अहसास, सड़कें जलमग्न...किसानों को भी नुकसान

Sat, 02 Mar 2024 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: शहर में एक बार फिर मौसम बदल गया है और हवा के साथ तेज बारिश हो रही है। शहर के बाजार, मुख्य सड़क समेत कई कॉलोनियों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
उरई में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में शनिवार दोपहर से मौसम ने फिर करवट लेते हुए बारिश शुरू कर दी। पिछले एक घंटे से बारिश हो रही है। इससे शहरी व ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गईं। किसानों को भी नुकसान हुआ है। सुबह नौ बजे तक धूप नहीं निकली थी। उसके बाद करीब दो घंटे धूप रही। धूप के दौरान ही अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।

विज्ञापन

12 बजे धूप गायब हुई और हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के बाजार, मुख्य सड़क समेत कई कॉलोनियों में पानी भर गया। कचरे से नाली चोक हो गई, जिससे परेशानी बढ़ गई। बारिश के दौरान यातायात भी थम गया। किसानों की मटर, सरसों, गेहूं, चना, दाल को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें