फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना

Sat, 06 Jul 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट:::अंतिम फाइल
विज्ञापन


फोटो 37::
फोटो 38::

रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना, जनजीवन अस्तव्यस्त

क्रासर
बारिश की वजह से भींगते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, दफ्तरों और अस्पतालों में भी पसरा सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गुरुवार रात सुबह से ही रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जिले का मौसम सुहाना हो गया है वहीं खेती -किसानी के कार्य ने भी जोर पकड़ा लिया है। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को बहुत राहत मिली हालांकि जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ने लोगों को परेशान भी किया।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही बरसात शुरू हो गई। इस बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाया वहीं लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। अपेक्षित बरसात होने से खेती किसानी के काम में तेजी आई है। जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार है। वह धान की रोपाई में जुट गए हैं। दोपहर के समय हल्की धूप निकली, इस कारण मौसम में थोड़ी उमस बढ़ गई। मौसम जानकार डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना बना रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें