फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: अगले हफ्ते फिर छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, अभी दो रात और चलेगी शीतलहर

Sun, 06 Feb 2022 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। पारा 20 डिग्री पार कर गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 7.8 पर आ गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक दिन में अच्छी धूप निकलने की संभावना है।
 
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद खुले मौसम से दिन में जहां खिली धूप निकल रही है वहीं, रात में शीत लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 फरवरी की आधी रात सर्दी और जोर लगाएगी। विभाग की चेतावनी के अनुसार दो रातों में जबरदस्त शीत लहर चलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। पारा 20 डिग्री पार कर गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 7.8 पर आ गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक दिन में अच्छी धूप निकलने की संभावना है।

इसी तरह रात के समय शीत लहर के बीच शहर के बाहरी हिस्सों व खुले हुए क्षेत्रों में कोहरा भी पड़ सकता है। इसी तरह आठ से 11 फरवरी के बीच फिर से दिन में हल्के बादलों के बीच धूप निकलेगी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार फरवरी भर रात के समय ठंड और दिन के समय कभी बादल तो कभी धूप का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें