फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 डिग्री पर टिके तापमान ने किया बेहाल

विज्ञापन
तेज धूप से बचाने के लिए बच्चे को तौलिया से ढ़क कर ले जाती महिला। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। उमस भरी गर्मी ने पिछले कई दिन से लोगों को बेहाल कर रखा है। तपती धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। झुलसाने वाली इस गर्मी से सभी का बुरा हाल है। धूप में घर से बाहर निकलने वाले लोग कपड़े से मुंह ढंककर व छाता लेकर निकल रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग शिकंजी, शरबत, खीरा का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह 11 बजे से सड़कें सुनसान होने लगीं। 12 बजे तक ऐसा लग रहा था मानो जैसे लॉकडाउन को सख्ती से लागू कर दिया गया हो और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी हो। हालांकि दोपहर दो बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए।
इससे कुछ राहत जरूर मिली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में यह बढ़ोतरी अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। 29 मई से बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें