फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिरगांव-अल्हनीपुर मार्ग पर जलभराव, राहगीरों को होती परेशान

Wed, 25 Feb 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। ब्लॉक क्षेत्र के मिरगांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। गांव के अल्हनीपुर मार्ग पर जलभराव है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है सड़क के किनारे नाली नहीं है तो घरों का गंदा पानी सड़क पर ही एकत्र होता है।
विज्ञापन

मिरगांव में करीब 2500 की आबादी है। गांव से अल्हनीपुर जाने वाले मार्ग पर करीब एक साल से जलभराव की समस्या है। जलभराव और कीचड़ से होकर ग्रामीणों को आवागमन करना पड़ रहा है। रमेश कुमार, संतोष कुमार, अजय कटियार, सुरेश बाबू, राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद जलभराव से निजात नहीं मिली है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर एकत्र होता है। मुख्य मार्ग के किनारे नाली बनाई जाए तो यह स्थिति नहीं होगी।

अल्हनीपुर जाने वाले मार्ग किनारे की बस्ती में पानी निकासी पहले बंजर खेत में होती थी। अब वहां खेती हो रही है। पानी खेत में जाने से रोक दिया गया है तो सड़क पर गंदा पानी भरता है। गंदे पानी से होकर लोग निकलने को मजबूर हैं। बीडीओ राजपुर हरि गोविंद गुप्ता ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें