अफीम कोठी के पास डॉट नाला धंसने की वजह से पिछले तीन माह से आसपास के इलाकों में जलभराव है। इससे इन मोहल्लों में बीमारियां फैल रहीं हैं। सोमवार को 11वीं की छात्रा की टाइफाइड से मौत हो गई। क्षेत्रीय पार्षद व परिजनों ने जलभराव की वजह से छात्रा के बीमार होने और मौत का आरोप लगाया है।
वार्ड-01, लक्ष्मीपुरवा में डॉट नाला धंसा था। इस वजह से शक्कर मिल खलवा सहित आसपासा के इलाकों में जलभराव हो रहा है। धंसे डॉट नाले की मरम्मत कर दी गई लेकिन करीब एक हफ्ता पहले से इन इलाकों में फिर पानी भरने लगा। क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू ने बताया कि लगातार सीवर का गंदा पानी भरने से इन इलाकों में मच्छर पनप रहे और बीमारियां फैल रहीं हैं। लक्ष्मीपुरवा के मकान नंबर-85/74 निवासी धीरज की पुत्री खुशी 11वीं की छात्रा थी। तीन दिन से उसे बुकार आ रहा था। परिवार वालों ने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि टाइफाइड है।