फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से तीन दिन ठप रहेगी पानी आपूर्ति, ढाई लाख लोगों को होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज से शहर में शनिवार से तीन दिन तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इससे करीब ढाई लाख लोगों को पानी की किल्लत होगी। इस दौरान चुन्नीगंज बस अड्डे के पास टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी। जल निगम ने प्रभावित मोहल्लों के लोगों से पानी का स्टाक करने की अपील की है।
विज्ञापन

गंगा बैराज से शहर में फूलबाग स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन चुन्नीगंज बस अड्डे के पास टूट गई है। रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है। जल निगम निर्माण खंड द्वितीय (नगरीय) के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि टूटे पाइप की मरम्मत के लिए शुक्रवार रात आठ बजे गंगा बैराज प्लांट बंद कर दिया गया। इस संयंत्र से आठ दिसंबर तक शहर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस दौरान चुन्नीगंज में टूटे पाइप की मरम्मत की जाएगी। इस कार्य की वजह से बैराज से शहर की तरफ आठ दिसंबर को दोपहर तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। बैराज से दक्षिणी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती रहेगी।
जल निगम के अवर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात में ही चुन्नीगंज में टूटी पाइप की मरम्मत के लिए खोदाई कराई जाएगी। डीवाटरिंग पंप लगाकर मुख्य पाइपलाइन (राइजिंगमेन) में भरा पानी निकाला जाएगा। सात को टूटे पाइप की मरम्मत होगी। कोशिश की जा रही है कि रविवार को ही कार्य पूरा कर पानी की आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन


इनसेट
इन मोहल्लों में होगी पानी की किल्लत
पटकापुर, इटावा बाजार, शिवाला, सिविल लाइंस, रामनारायण बाजार, कैनाल पटरी, हरवंश मोहाल, भूसाटोली, मोतीमोहाल, बिरहाना रोड, परेड, कुलीबाजार, जनरलगंज, हटिया, शिवाला, बंगाली मोहाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें