फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एलिवेटेड पुल से 10 लाख की आबादी को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मरियमपुर से बर्रा बाईपास सचान चौराहा के आगे तक एलिवेटेड पुल बनने से करीब दस लाख की आबादी लाभान्वित होगी। यह पुल उत्तर व दक्षिण की जनता को जोड़ेगा। यह बात शुक्रवार को गोविंदनगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान कही। उन्होंने सीएम योगी को अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने कहा कि एलिवेटेड पुल की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति देकर कानपुर को उपहार दें। इससे कानपुर का राजस्व वृद्धि और जाम से मुक्ति मिलेगी। विधायक ने फ्लैटेड फैक्टरी के उद्घाटन, विजयनगर चौराहा से पनकी पड़ाव मुख्य रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास कर शुरू कराने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें