फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र में बिछाई जाएगी पानी की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र में 28 किमी पानी की लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए जलनिगम नगरीय की ओर से डीपीआर तैयार की गई है।
विज्ञापन

बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र के 10 वार्डों में 50 हजार से ज्यादा की आबादी है। क्षेत्र में 30 साल पुरानी लाइन कई जगह खराब हो गई है। टंकी भी खराब हो रही है। नई लाइन से लगभग 21 हजार लोगों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा दो टंकी का निर्माण कराया जाना है। इस पूरे प्रोजेक्ट में 32 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जलनिगम की ओर से इसका इस्टीमेट बना लिया गया है। अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि 28 किमी लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


वाल्व की हुई मरम्मत, शुरू हुई सप्लाई
लवकुश नगर वार्ड में टंकी का वाल्व खराब हो जाने से गुरुवार को लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा था। सभासद राकेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। अब सप्लाई शुरू हो गई है। अगर पाइप लाइन बिछेगी तो पानी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत के यह हैं वार्ड
अजिमुल्लानगर, ब्रह्मनगर, सूबेदारनगर, तात्याटोपेनगर, पेशवानगर, लवकुशनगर, मैनावती मार्ग, लक्ष्मीबाई नगर, ध्रुवनगर, महर्षि वाल्मिकीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें