फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां में यमुना और सेंगुर का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से लोग परेशान

विज्ञापन
पुखरायां में पथार की पुलिया के पास बढ़ा पानी। (संवाद) - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सेंगुर नदी का पानी भी बढ़ने लगा है। जिससे आढ़न व पथार गांव की पुलिया पर पानी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो रास्ता बंद हो जाएगा। इससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। एक माह पूर्व ही बाढ़ का कहर समाप्त हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के पानी का असर फिर दिखने लगा है। गांव के भागेलाल, गजराज, देवनारायण, वीरेंद्र निषाद, बालकराम ने बताया कि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो पुलिया के ऊपर पानी बहने लगेगा। जिससे गांव के लिए आवागमन फिर बंद हो सकता है।
हथिनी कुंड बांध से बढ़ा हुआ पानी भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा रहा है। इससे चपरघटा स्थित सेंगुर नदी का पानी बढ़ने लगा है। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ा तो आवागमन बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाढ़ नियंत्रण केंद्र के ज्ञानचंद्र ने बताया कि 24 घंटे में दो मीटर जलस्तर बढ़ा है। यमुना नदी में जलस्तर 102.50 मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें