फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास... डीएम ने किया निरीक्षण, कहा- 24 घंटे रहें अलर्ट, तैयारी रखें

Sun, 16 Jul 2023 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि नरौरा और हरिद्वार से छोड़े जाने वाले पानी पर नजर रखें। बाढ़ की स्थिति होने पर गंगा किनारे बसे लोगों को समय पर वहां से हटा दें।
विज्ञापन
गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बैराज के सारे गेट खोल दिए गए हैं। जलस्तर चेतावनी बिंदु को पास पहुंच गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ शनिवार को कंट्रोल रूम और गंगा कटरी स्थित लोधवा खेड़ा गांव का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी विशाख जी ने बढ़े हुए जलस्तर से प्रभावित गांव में रहने वाले ग्रामीणों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों के सक्रिय होने के साथ राहत सामग्री जुटा ली जाए।
जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर प्रभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर लें।  जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि नरौरा और हरिद्वार से छोड़े जाने वाले पानी पर नजर रखें। बाढ़ की स्थिति होने पर गंगा किनारे बसे लोगों को समय पर वहां से हटा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर...
  • सुबह आठ बजे 111.210 मीटर
  • शाम छह बजे 111.470 मीटर
  • शाम सात बजे 111.5000 मीटर
  • चेतावनी बिंदु 112 मीटर और खतरे का निशान 113 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें