बिना किसी विवाद के पत्नी को तमंचे से धमकाया
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को पहुंचे ट्रैक्टर चालक कोमल सिंह ने खुद ही बताया कि उसके पास काफी समय से एक तमंचा रखा हुआ था। तीन दिन पहले उसने बिना किसी विवाद के पत्नी संगीता को उसी तमंचे से धमकाया।
अहेरीपुर पुलिस चौकी के पास पहुंच गया
इसके बाद कोमल सिंह तमंचा और दो कारतूस लेकर सीधे अहेरीपुर पुलिस चौकी के पास पहुंच गया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उसे तुरंत ही हिरासत में ले लिया। आरोपी के मुताबिक वह सेंट्रल जेल देखना चाहता था इसलिए ही उसने पुराने तमंचे का इस्तेमाल पत्नी पर किया।
पत्नी छह महीने के भीतर उसे बाहर निकलवा लेगी
कोमल ने वायरल वीडियो में यह भी कहा है कि वह जेल चला भी जाएगा तो उसकी पत्नी छह महीने के भीतर उसे बाहर निकलवा लेगी। उसके बयान सुनकर मेडिकल स्टाफ दंग रह गए। वहीं, बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा था।
आरोपी नशे का आदी प्रतीत होता है
पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी नशे का आदी प्रतीत होता है। फिलहाल आरोपी जेल पहुंच चुका है और मामले की जांच की जा रही है।