फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेहतमंद दिल के लिए वॉकाथान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को वॉकाथान का आयोजन किया। लोगों ने पैदल चलकर दिल को सेहतमंद रखने का संदेश दिया। रीजेंसी हेल्थ के बैनर वॉकाथान का आयोजन किया गया। इसकी थीम करो दिल से दोस्ती थी।
विज्ञापन



यूपीटीटीई ग्राउंड में पांच और दो किमी वॉकाथान का आयोजन हुआ। बताया गया कि हृदय रोग दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन से हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस मौके पर रीजेंसी हेल्थ के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. अतुल कपूर का संदेश लोगों को बताया गया। रीजेंसी हेल्थ के सीईओ अभिषेक कपूर ने बताया कि हार्ट की सेहत सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक साझा प्रतिबद्धता है। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. अभिनीत गुप्ता, सीवीटीएस के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. शशांक त्रिपाठी, डॉ. सईद अख्तर ने हृदय रोग से बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में कानपुर फिजियोथैरेपिस्ट संगठन की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें